लखनपुर बसोहली मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हुई बस के सवारों को सुरक्षित निकालते लोग, संवाद।
- फोटो : KATHUA
बसोहली। शनिवार को बसोहली से कठुआ जा रही बस घघरोड के समीप अनियंत्रित होकर एक नाली की तरफ लुढ़क गई। हालांकि, बस में सवार यात्रियों को कोई क्षति नहीं पहुंची है। कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने बस और यात्रियों को बाहर निकाला।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक बस बसोहली से कठुआ जा रही थी। बसोहली-महानपुर सड़क पर घघरोड के समीप पहुंचते ही सामने से आ रहे वाहन को जगह देने के चक्कर में बस सड़क से नीचे फिसल गई, और उसका पहिया नाली में फंस गया। उस समय वाहन में करीब 25 यात्री सवार थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में वाहन में मौजूद सभी यात्रियों को दूसरी बस से अपने गंतव्य की ओर रवाना किया।