फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो लोग गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। उपमंडल में अलग-अलग दो सड़क हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

हाईवे पर दियाला चक चौक के नजदीक एक मोटरसाइकिल कार से जा टकराया। इससे उस पर सवार करनैल सिंह निवासी चक काना गंभीर घायल हो गया। दूसरा हादसा हीरानगर से चकड़ा को जाने वाली सड़क पर तरनाह नाला पुल के नजदीक हुआ, जहां मोटरसाइकिल की खाद्य आपूर्ति विभाग के एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन

बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। युवक की पहचान शम्मी कुमार निवासी कोटपुन्नू के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों हादसों के संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें