फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी बस पलटी, 24 यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कटली रूट पर चलने वाली मिनी बस जीरो मोड़ के पास पलट गई। हादसे में 24 यात्री घायल हो गए। चार घायलों को उपजिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। हादसे का करण मिनी बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चालक ने मिनी बस को बस अड्डे से ही रोकने का प्रयास किया। लेकिन कुछ वाहनों के साथ मिनी बस की टक्कर हो गई। इससे पहले कि चालक मिनी बस को कहीं सुरक्षित तरीके से रोक पाता, बस ने रफ्तार पकड़ ली और जीरो मोड के पास सुरक्षा दीवार पर पलट गई।
दोपहर ढाई बजे के लगभग हुए हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। मिनी बस का चालक भी गंभीर घायल हो गया। बिलावर बस अड्डे से मात्र सौ मीटर की दूरी पर हुए हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान शुरू किया। उपजिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद कई घायलों को छुट्टी दे गई।
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल 19 लोगों का इलाज उपजिला अस्पताल बिलावर में चल रहा है। हादसे में घायल हुए लोगों में 68 वर्षीय बग्गन निवासी जगदीश चंद, 45 वर्षीय देवल निवासी शीला देवी, 30 वर्षीय किशनपुर लोडनू निवासी भोली देवी, 24 वर्षीय मल्हार निवासी जाहिदा बानो, 20 वर्षीय मल्हार निवासी सलीमा बानो, 38 वर्षीय मछैडी निवासी श्यामलाल, 17 वर्षीय मडून निवासी रेनू बाला, 18 वर्षीय मडून निवासी नितिन सिंह, 22 वर्षीय मडून निवासी कंचन ठाकुर, 24 वर्षीय मडून निवासी बीना देवी, 10 वर्षीय मडून निवासी विनायक सिंह, 40 वर्षीय मडून निवासी बहादुर सिंह, 30 वर्षीय मडून निवासी मखनी देवी, 8 वर्षीय नैंसी मडून निवासी, 35 वर्षीय सुभाष चंद मछैदी निवासी, 21 वर्षीय रानू देवी मछैदी निवासी, 50 वर्षीय गोलू देवी कटली निवासी, 10 वर्षीय रूशी देवी किशनपुर निवासी, 7 वर्षीय पारुल किशनपुर निवासी, 60 वर्षीय शानी देवी बग्गन लोअर निवासी शामिल हैं।
इन्हें किया गया जीएमसी जम्मू रेफर
गंभीर रूप से घायल मिनी बस चालक मल्हार निवासी 50 वर्षीय बशीर अहमद, आठ महीने के देवल निवासी संजय, 60 वर्षीय लोअर बग्गन निवासी शानी देवी, 67 वर्षीय मल्हार निवासी बरकत अली और 17 वर्षीय कटली निवासी रेवा देवी को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें