फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीबी ने जिला खनन कार्यालय में खंगाला रिकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते(एसीबी) ने शनिवार को जिला खनन अधिकारी कार्यालय में सर्वे किया। दोपहर एक बजे शुरू हुई जांच रात साढ़े सात बजे तक जारी रही। सर्वे शुरू होने के समय जिला खनन अधिकारी कठुआ में मौजूद नहीं थे। बाद में उन्हें कार्यालय बुलाया गया।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते में शामिल अधिकारियों ने खनन मामले में जारी की गई लीज, जिले में चल रहे स्टोन क्रॅशरों और राजस्व के संबंध में अधिकारी से जानकारी ली। उधर, टीम के कठुआ पहुंचने से हड़कंप मचा रहा। टीम ने कुछ स्टोन क्रॅशरों का भी रिकार्ड खंगाला है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
जिला खनन अधिकारी बोध राज ने बताया कि टीम ने जिले में जारी की गई खनन लीज, संचालित स्टोन क्रॅशरों समेत राजस्व की जानकारी ली है। सभी रिकार्ड टीम के समक्ष रखे गए हैं। कोई भी रिकार्ड टीम साथ नहीं ले गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वे हाईकोर्ट में काम के चलते जम्मू गए थे और दोपहर एक बजे के लगभग एसीबी की टीम पहुंचने की जानकारी उन्हें मिली थी। टीम की ओर से उन्हें कार्यालय में बुलाया गया और वे दोपहर साढ़े तीन बजे पहुंच गए थे। मांगी गई जानकारियां उपलब्ध करवाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें