फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की लगभग 50 प्रतिशत फसल खराब हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
महानपुर। पिछले दिनों हुई बारिश व ओलावृष्टि से धान की फसल को तहसील महानपुर में भारी नुकसान पहुंचा है। राजस्व विभाग और कृषि विभाग के सर्वे के अनुसार तहसील महानपुर में 17 पंचायतों में से सात पंचायतों में धान की फसल को 70 प्रतिशत नुकसान हुआ, जबकि बाकी पंचायतों में थोड़ा कम नुकसान हुआ है। कुल मिलाकर 50 प्रतिशत धान की फसल इलाके में तबाह हो गई है।
विज्ञापन

भारी ओलावृष्टि और बारिश से धान की फसल के नुकसान से इलाके के किसानों की कमर टूट गई है जबकि स्थानीय किसान जिनमें दर्शन कोहली, जोगिंदर सिंह, राजेंद्र सिंह ने बताया कि तहसील महानपुर के विभिन्न इलाकों में राजस्व विभाग और कृषि विभाग की टीम ने सर्वे कर लिया है। उन्होंने बताया कि सर्वे के मुताबिक किसानों को जल्द से जल्द फसल का मुआवजा मिलना चाहिए, ताकि किसान अगली फसल लगा सकें। वहीं, तहसीलदार महानपुर राधिका सोहन ने बताया कि राजस्व विभाग और कृषि विभाग की टीम के अनुसार तहसील महानपुर के 17 पंचायतों में से 7 पंचायतों में धान की फसल को लगभग 70 प्रतिशत नुकसान पहुंचा है जबकि अन्य पंचायतों में कम है लेकिन कुल मिलाकर लगभग 50 प्रतिशत फसल का नुकसान हुआ है। जल्द ही रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें