फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी अध्यक्ष समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया ध्वजारोहण

विज्ञापन
शहीद रजिंदर सिंह के स्मारक पर तिरंगा फहराते जिला विकास परिषद के चेयरमैन सेवानिवृत्त कर्नल महान ? - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बसोहली। डीडीसी अध्यक्ष कर्नल महान सिंह व भाजपा कार्यकर्ताओं ने 5 अगस्त को ऐतिहासिक निर्णय के रूप में मनाया। भारतीय संविधान से अनुच्छेद 370 और 35ए को निरस्त करने की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर बसोहली में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर एकात्मता दिवस मनाया गया। इस दौरान भारत माता का जयघोष भी हुआ।
विज्ञापन

कर्नल महान सिंह ने इसे एक साहसिक और ऐतिहासिक निर्णय बताया, जिसने जम्मू-कश्मीर के लिए स्वर्ण युग की शुरुआत की और राज्य को विकास की पटरी पर ला दिया। इस मौके पर कर्नल के अलावा बीडीसी अध्यक्ष राम चंद, पूर्व बीडीओ कैप्टन हरनाम सिंह, राजिंदर पुरोहित, शिव पाधा, केवल सिंह, आदि उपस्थित थे।
कर्नल ने शहीद राजिंदर सिंह चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और कारगिल युद्ध के नायक हवलदार राजिंदर सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम में कैप्टन देस राज, कैप्टन हरनाम सिंह, कैप्टन नेक राम, एक्समैन शेर सिंह, होशियार सिंह और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें