फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 मवेश मुक्त कराए, दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
तस्करों के चंगुल से मवेशियों को मुक्त कराता पुलिस का जवान। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। लखनपुर पुलिस ने वीरवार की रात को मवेशियों के तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए 15 मवेशियों को मुक्त कराया। साथ ही दो तस्कर भी गिरफ्तार किए। तस्करी में प्रयुक्त वाहन भी पुलिस ने जब्त किए। यह पूरी कार्रवाई एसएसपी रोमेश चंद्र कोतवाल की देखरेख में की गई।
विज्ञापन

प्रवेशद्वार के न्यू टोल प्लाजा के पास लगाए नाके के दौरान पंजाब की ओर से आ रहे एक ट्रक को जांच के लिए रोका। प्रारंभिंक पूछताछ में ट्रक चालक जसप्रीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी समराला तहसील लुधियाना पंजाब ने पुलिस टीम को ट्रक में टमाटर होने की जानकारी दी। संदेह होने पर जब पुलिस ने ट्रक की गहनता से जांच की तो उसमें अवैध रूप से ले जाए जा रहे मवेशी बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने ट्रक में सवार चालक के सहयोगी को भी मवेशियों की तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान अमर देव पुत्र संजीव देव निवासी लमडिंग होजई असम के रूप में हुई है। लखनपुर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। तस्करी के इस मामले में लखनपुर थाना के प्रभारी विजय कोतवाल ने बताया कि पुलिस मवेशियों की तस्करी को रोकने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है। अगर आम लोगों को भी इस तरह की कोई सूचना मिलती है तो वह पुलिस के साथ साझा करें। पुलिस जानकारी साझा करने वालों की पहचान गोपनीय बनाए रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें