फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: दिन भर छाए रहे हल्के बादल शुष्क सर्दी ने बढ़ाईं दिक्कतें

Tue, 14 Dec 2021 04:22 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

कश्मीर के बाद जम्मू संभाग के भी कई जिलों में पारा शून्य के करीब। प्रदेश में आज बारिश-बर्फबारी की संभावना।
 
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में दिन भर हल्के बादल छाए रहे, शुष्क सर्दी से दिक्कतें बढ़ी हैं। चिल्ले कलां के करीब आने के साथ कश्मीर में शीतलहर से जनजीवन प्रभावित है। कई जिलों में दिन का तापमान भी दस डिग्री से नीचे चल रहा है। जबकि न्यूनतम पारा शून्य डिग्री से नीचे है। लेह और कारगिल में शरीर को जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। कारगिल में दिन और रात का तापमान शून्य से नीचे चला गया है।

विज्ञापन


जम्मू संभाग में भी पारे में गिरावट है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मंगलवार को जम्मू और कश्मीर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। राजधानी श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से गिरकर माइनस 3.5 डिग्री और दिन का पारा 9.5 डिग्री दर्ज किया गया। कश्मीर में हल्की धूप में ठंडक का अहसास बढ़ा है।

सूखी सर्दी से खांसी, जुकाम और वायरल बुखार जैसी परेशानी हो रही है। पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 5.3 और गुलमर्ग में माइनस 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में हल्के बादलों के साथ सूर्य देवता की आंख-मिचौनी जारी रही, ठंड भी बढ़ी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- श्रीनगर हमला: एक और जवान शहीद, अनुच्छेद-370 हटने के बाद पहला बड़ा हमला, जम्हूरियत की मजबूती से बौखलाहट
विज्ञापन


संभाग के बनिहाल में न्यूनतम तापमान माइनस 1.4, बटोत में 2.1, कटड़ा में 2.1, भद्रवाह में 0.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 10.9 और दिन का पारा 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 6.0 और दिन का माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें