उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में स्थित शेरवानी हॉल के अंदर भीषण आग लग गई है। राजनीतिक और सामाजिक कार्यों के लिए इस्तेमाल होने वाले इस हॉल में दोपहर बाद अचानक आग भड़क उठा। दमकल एवं आपातकालीन विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
चिनैनी के जंगल में लगी आग पर पाया गया काबू
चिनैनी के टंडार व सत्यालता के बीच जंगल में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। इसके लिए दमकल विभाग और वन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों से सहयोग लिया था। शनिवार की शाम को टंडार व सत्यालता के जंगल में आग लग गई थी।
इससे वन संपदा को नुकसान के साथ जीव जंतु भी इसकी चपेट में आ गए थे। आग लगने की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। सभी के सहयोग से घंटों मश्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका ।