फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: वर्ष 2021 में जम्मू एयरपोर्ट पर रिकॉर्ड 8.97 लाख यात्रियों की आवाजाही, दिसंबर में 1.53 लाख लोगों ने की हवाई यात्रा

Sun, 16 Jan 2022 03:31 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू एयरपोर्ट पर लोड पेनाल्टी हटने और रात्रि विमान सेवा शुरू होने से यात्रियों और कार्गो की आवाजाही में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखी गई है। 2020 में 5.23 लाख यात्रियों की आवाजाही और 726 मीट्रिक कार्गों का आयात-निर्यात हुआ था।
विज्ञापन
जम्मू विमानपत्तन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू एयरपोर्ट यात्रियों की पसंद बनता जा रहा है। वर्ष 2021 में 2020 की तुलना में 3 लाख से अधिक यात्रियों की आवाजाही और 381 मीट्रिक टन आयात और निर्यात में वृद्धि हुई है। 2021 में कुल 9175 उड़ानों में रिकॉर्ड 8.97 लाख से अधिक यात्रियों की आवाजाही थी, जबकि 1107 मीट्रिक टन कार्गों का आयात-निर्यात रहा है।

विज्ञापन


2020 में 5.23 लाख यात्रियों की आवाजाही और 726 मीट्रिक कार्गों का आयात-निर्यात हुआ था। जम्मू एयरपोर्ट पर लोड पेनाल्टी हटने और रात्रि विमान सेवा शुरू होने से यात्रियों और कार्गो की आवाजाही में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखी गई है।

अगस्त के बाद हर महीने 1 लाख से अधिक यात्री और एक हजार से अधिक विमान संचालित हो रहे हैं। 2021 में दिसंबर महीने में रिकॉर्ड 1.53 लाख यात्रियों की आवाजाही रही, जो नवंबर में 1.46 लाख तक थी। दिसंबर में किसानों के प्रदर्शन के चतले ट्रेन एक सप्ताह तक रद्द रही है। 

विज्ञापन

इस कारण एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई। जम्मू एयरपोर्ट पर यात्री सुविधा में काफी सुधार किया गया है। रनवे का विस्तारीकरण और रात्रि विमान सेवा शुरू होने से एयरपोर्ट पर यात्रियों की आवाजाही में काफी वृद्धि हुई है। 
 

अगस्त के बाद यात्रियों की आवाजाही 

माह        विमानों की स.    यात्रियों की स.    कार्गो एमटी 

अप्रैल            938                78132            126

मइ                612                36665            79

जून                708                59524            75

जुलाई             920                78942            124

अगस्त          1040            102914            119

सितंबर         1058            103552            100

अक्तूबर         1331            136665            169

नवंबर            1308            146874            143

दिसंबर            1206            153805            167

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें