जम्मू में आईईडी बरामद होने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार सुबह जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर छापेमारी की है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर कश्मीर और जम्मू में स्थित सात ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एनआईए के अधिकारियों ने थाना पंथा चौक के लासजान-बी क्षेत्राधिकार के निवासी मोहम्मद शफी वानी के आवास पर छापेमारी की।
उन्होंने कहा कि एनआईए ने आवास की तलाशी ली जिसके बाद मोहम्मद शफी और उनके बेटे रईस वानी के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया। वहीं मोहम्मद शफी को हिरासत में लिया गया और आगे की पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन पंटा-चौक ले जाया गया है।