फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कोरोना नियमों का पालन न करने वालों पर बरतें सख्ती, टीकाकरण में तेजी लाने के भी निर्देश

Thu, 02 Sep 2021 09:34 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

मुख्य सचिव ने माइक्रो कंटेनमेंट जोन और जांच तथा टीकाकरण पर दिया जोर। कंटेनमेंट जोन के बाहर भी अधिक संक्रमित मामले आने पर चिंता जताई गई।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार ने कोरोना नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने कोरोना एसओपी को हर हाल में लागू करवाने का निर्देश दिया है। इसके अलावा बाजार, व्यापार और कर्मचारी संघों के सहयोग से सामाजिक दूरी समेत अन्य चीजों को अमल में लाने के लिए कार्य करने को कहा है।

विज्ञापन


इसके साथ माइक्रो कंटेनमेंट जोन, उच्च कोविड परीक्षण और टीकाकरण पर जोर दिया जाए। मुख्य सचिव ने वीरवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश में कोविड प्रबंधन की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने वीरवार को माइक्रो कंटेनमेंट जोन के लिए वर्तमान रणनीति की समीक्षा करने की आवश्यकता बताई। कंटेनमेंट जोन के बाहर भी अधिक संक्रमित मामले आने पर चिंता जताई गई।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: जल जीवन मिशन के पहले चरण में काम जोरों पर, केंद्रीय मंत्री ने ली जानकारी   
विज्ञापन


उन्होंने विभाग को टीकाकरण रणनीति तेज करने को कहा। जिला प्रशासनों को कोविड उपयुक्त व्यवहार को गहनता से बढ़ावा देने, निर्धारित लक्ष्य के तहत परीक्षण की दर में सुधार करने और लक्षित लाभार्थियों को टीकाकरण प्रक्रिया के लिए जुटाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


जिलों में संक्रमण की कम दर सुनिश्चित करने के लिए मौजूदा रणनीतियों का पुनर्मूल्यांकन किया जाना चाहिए। दैनिक आधार पर 50 से कम मामले लाए जाएं। स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग को मशीनरी और उपकरण आडिट करने और तकनीकी श्रमशक्ति की उपलब्धता के साथ उनकी कार्य क्षमता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें