फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: ऊधमपुर में औद्योगिक क्षेत्र वीमेन इंडस्ट्रियल एस्टेट घोषित, महिला उद्यमियों को मिलेगा बढ़ावा

Fri, 25 Feb 2022 07:42 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, श्रीनगर

सार

इस फैसले से महिला उद्यमियों और उद्योगपतियों को फायदा मिलेगा। कम से कम 51 प्रतिशत महिला उद्यम हिस्सेदारी वाला कोई भी व्यापारिक उद्यम इस क्षेत्र में अलॉटमेंट के लिए आवेदन कर सकेगा।
विज्ञापन
मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर सरकार ने ऊधमपुर जिले में स्थित औद्योगिक क्षेत्र को वीमेन इंडस्ट्रियल एस्टेट के तौर पर घोषित कर दिया है। इससे केंद्र शासित प्रदेश में महिला उद्यमियों को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन


आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार, 'जम्मू-कश्मीर में महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में प्रशासनिक परिषद (एसी) ने शुक्रवार को ऊधमपुर में सीन-ठाकरान स्थित औद्योगिक क्षेत्र को वीमेन इंडस्ट्रियल एस्टेट (महिला औद्योगिक क्षेत्र) घोषित कर दिया है।'

विज्ञापन

प्रशासनिक परिषद ने अपने तरह का पहला निर्णय लेते हुए ऊधमपुर में सीन-ठाकरान स्थित औद्योगिक एस्टेट को महिला उद्यमियों या महिलाओं की अगुआई वाले उद्योगों के लिए आरक्षित घोषित कर दिया है।

उन्होंने कहा कि इस फैसले से महिला उद्यमियों और उद्योगपतियों को फायदा मिलेगा। कम से कम 51 प्रतिशत महिला उद्यम हिस्सेदारी वाला कोई भी व्यापारिक उद्यम इस क्षेत्र में अलॉटमेंट के लिए आवेदन कर सकेगा।

इसके अलावा नए जम्मू-कश्मीर इंडस्ट्रियल लैंड अलॉटमेंट पॉलिसी के तहत पात्र महिला उद्यमियों को पारदर्शी सिंगल-विंडो प्रणाली के माध्यम से तय समय में भूमि आवंटित की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें