फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: किराये के कमरे में मृत मिला होटल कर्मी, मौत के कारणों का नहीं चल पाया पता

Sat, 04 Sep 2021 08:46 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर के प्रेम नगर की घटना जिसमें एक होटल कर्मी का शव संदिग्ध परिस्थितयों में मिला। पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी भेजा गया शव, जांच जारी।
विज्ञापन
मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के रेजिडेंसी रोड स्थित एक होटल कर्मी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में प्रेम नगर स्थित उसके किराये के कमरे से मिला। बताया जा रहा है कि कमरे में उसके दो अन्य साथी भी रहते हैं। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


सतीश कुमार मुगल मैदान (किश्तवाड़) का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार कमरे से एक दवा की शीशी भी मिली है। घटना स्थल पर फारेसिंक लैब से भी टीम पहुंची और सुबूत जुटाए गए। जानकारी के अनुसार होटल कर्मी शुक्रवार रात को ड्यूटी के बाद कमरे में लौटा था, शनिवार सुबह मृत मिला।

यह भी पढ़ें- शिक्षक दिवस: जम्मू-कश्मीर में शिक्षकों के पांच हजार पद खाली, स्कूलों पर दिख रहा असर
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी जम्मू भेज दिया है। सिटी पुलिस थाने के एसएचओ दीपक कटोच ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मरने वाले सतीश के सथ कमरे में रहने वाले दो अन्य साथियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें