फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: थन्नामंडी में चार तस्कर गिरफ्तार, 85 ग्राम हेरोइन बरामद

Sun, 19 Sep 2021 12:09 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

17 सितंबर को पुलिस स्टेशन थन्नामंडी की एक पुलिस पार्टी ने मन्याल में नाका चेकिंग के दौरान दो वाहनों को जांच के लिए रोका। वहीं एक अन्य वाहन की जांच में लगभग 42 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया।
विज्ञापन
हेरोइन ड्रग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजोरी जिला पुलिस ने थन्नामंडी में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनसे लगभग 85 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। इस संबंध में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसएसपी राजोरी शीमा नबी क़स्बा के अनुसार 17 सितंबर को पुलिस स्टेशन थन्नामंडी की एक पुलिस पार्टी ने मन्याल में नाका चेकिंग के दौरान दो वाहनों को जांच के लिए रोका। इस दौरान दो व्यक्तियों शकील अहमद निवासी हरि सुरनकोट और सौरव कुमार निवासी मुरादपुर राजोेरी के कब्जे से 43 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें- डीजीपी: कश्मीर में आतंकियों को नहीं मिल रहे नए युवा, सोच-समझकर आगे बढ़ रहे यहां के बच्चे
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा एक अन्य वाहन की जांच में लगभग 42 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया। इस दौरान विनीत सयाल निवासी सलानी पुल राजोेरी और परवेज अहमद निवासी सेरी ख्वाजा पुंछ को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें