फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अनुच्छेद-370 से मुक्ति के पूरे हुए दो साल, भाजपा मना रही जश्न, गुपकार गैंग अभी भी रो रहा समेत पढ़े प्रदेश की पांच खबरें

Thu, 05 Aug 2021 06:02 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35ए हटने की दूसरी बरसी पर भाजपा पूरे प्रदेश में जश्न मना रही है। वहीं गुपकार गठबंधन के दल इसका विरोध कर रहे हैं, खासकर पीडीपी तो इस दिन को काला दिवस के रूप में मना रही है। साथ ही श्रीनगर में जामिया मस्जिद के पास गुरुवार को एक धमाका हुआ है। इसमें किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
jammu kashmir top news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35ए हटने की दूसरी बरसी पर भाजपा पूरे प्रदेश में जश्न मना रही है। जम्मू में भाजपा मुख्यालय में उत्साह देखने को मिल रहा है। कश्मीर घाटी में भी भाजपा नेता जश्न मना रहे हैं। इन सबके बीच पीडीपी काला दिवस मना रही है। पीडीपी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह हमारे अपमान की बरसी है। इसी दिन जम्मू-कश्मीर के लोगों से केंद्र द्वारा किए गए गंभीर वादों को तोड़ा गया। यह वही दिन है जब संवैधानिक लोकतंत्र को नष्ट कर दिया गया था। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अनुच्छेद 370 की दूसरी वर्षगांठ के दिन श्रीनगर में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने पार्टी मुख्यालय से एक मार्च निकाला। पूरी खबर पढ़ने के  लिए यहां क्लिक करें.......

विज्ञापन


अनुच्छेद-370 हटाए जाने की गुरुवार को दूसरी बरसी मनाई जा रही है। भाजपा प्रदेश में कई कार्यक्रम कर रही है। वहीं गुपकार गठबंधन के दल इसका विरोध कर रहे हैं, खासकर पीडीपी तो इस दिन को काला दिवस के रूप में मना रही है। पीडीपी प्रमुख ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा दो साल पहले लिए गए निर्णय से भाजपा खुश है, जबकि कश्मीर शोक में डूबा है। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ श्रीनगर में विरोध प्रदर्शन भी किया। पूरी खबर पढ़ने के  लिए यहां क्लिक करें.......

श्रीनगर में जामिया मस्जिद के पास गुरुवार को एक धमाका हुआ है। इसमें किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। इस कायराना हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों की तलाश में अभियान शुरू किया गया है। सूत्रों का कहना है कि यह कम तीव्रता वाला आईईडी ब्लास्ट था। जिसके बाद आतंकियों द्वारा ग्रेनेड फेंके जाने और फायरिंग करने की भी सूचना है। हालांकि इस हमले को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.......
विज्ञापन


पांच अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से लगभग हर दिन आतंकियों के लिए काल साबित हो रहा है। पिछले दो वर्षों में घाटी में 130 टॉप आतंकी कमांडरों समेत 459 दहशतगर्दों को मार गिराने में सुरक्षाबलों को सफलता प्राप्त हुई है। सुरक्षाबलों की सख्ती से 149 आतंकियों ने या तो सरेंडर किया है या वे जिंदा पकडे़ गए हैं।  पूरी खबर पढ़ने के  लिए यहां क्लिक करें.......

जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त होने तथा अनुच्छेद 370 खत्म होने के  दो साल के भीतर राज्य में कई बदलाव हुए। बंदिशें हटीं और सभी के लिए जम्मू-कश्मीर के द्वार खोल दिए गए। अब कोई भी यहां उद्योग धंधा लगा सकेगा। कश्मीर का वर्चस्व समाप्त करने के लिए लंबे समय से उठ रही मांग को अमली जामा पहनाते हुए दरबार मूव की व्यवस्था समाप्त कर दी गई। इतना ही नहीं अब बाहरी राज्यों में शादी करने वाली बेटियों और राज्य में शादी करने वाले दामाद को भी डोमिसाइल का हकदार बनाया गया। उन्हें भी यहां अन्य नागरिकों की तरह नौकरी व जमीन में बराबर का मालिकाना हक होगा। पूरी खबर पढ़ने के  लिए यहां क्लिक करें.......

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें