फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: टीका न लगवाने पर दो अक्तूबर से सार्वजनिक स्थलों पर नहीं मिलेगी एंट्री

Tue, 21 Sep 2021 11:43 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

 सरकारी कार्यालयों, शॉपिंग माल, रेस्टोरेंट, सार्वजनिक परिवहन व अन्य जन स्थलों पर होगी सख्ती।
 कोविड वैक्सीन की पहली खुराक लेना किया अनिवार्य।
 
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड टीकाकरण को गंभीरता से न लेने वाले लोगों पर सख्ती की तैयारी की जा रही है। जिला प्रशासन ने सार्वजनिक स्तर पर कम से कम कोविड की पहली खुराक को अनिवार्य कर दिया है। पहली खुराक नहीं लेने वालों को सरकारी कार्यालयों, शॉपिंग माल, रेस्टोरेंट, सार्वजनिक परिवहन और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर 2 अक्तूबर से आने नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन


कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त जम्मू के आधिकारिक ट्वीट पर जारी आदेश में बताया गया है कि सार्वजनिक स्थलों पर आने वाले लोगों के लिए कोविड टीकाकरण की पहली खुराक लेना अनिवार्य है। जिला जम्मू में इस समय 54 सक्रिय मामले हैं। लेकिन अनलॉक गतिविधियां बढ़ने के साथ कोविड की तीसरी लहर का खतरा भी बढ़ेगा।

प्रदेश में इसी जिले में अब तक सर्वाधिक 1143 लोगों की कोविड संक्रमण से मौत हुई है। जिला जम्मू में अब तक प्रदेश में सर्वाधिक 15,24,419 लोगों का टीकाकरण हो चुका है, जिसमें 18 से अधिक आयु वर्ग में 13,93,130 लोगों का टीकाकरण हुआ है, जो अनुमानित आबादी पर 87.74 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू आईईडी मामला: प्रदेश के कई स्थानों में एनआईए की छापेमारी, सात ठिकानों पर चल रही कार्रवाई

सोमवार को 17 हजार से ज्यादा लोगों को टीके
सोमवार को जिले में 18 से अधिक आयु वर्ग में पहली खुराक में 11265 और दूसरी खुराक में 6100 लोगों का टीकाकरण किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें