फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: स्वास्थ्य विभाग में 15 दिनों में भर्ती नियम के तहत होगी डीपीसी, चिकित्सा कर्मियों की हड़ताल स्थगित

Fri, 06 Aug 2021 10:42 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

अतिरिक्त मुख्य सचिव के आश्वासन पर चिकित्सा कर्मियों ने स्थगित की हड़ताल।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के दस जिलों में जिलावार हड़ताल कर रहे चिकित्सा कर्मियों ने आश्वासन पर आंदोलन स्थगित कर दिया है। श्रीनगर में स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने मुलाकात में जम्मू-कश्मीर मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि 15 दिनों के भीतर भर्ती नियम जारी कर डीपीसी कर दी जाएगी।

विज्ञापन


फेडरेशन की ओर से प्रधान सुशील सूदन, कार्यकारी प्रधान जम्मू कश्मीर गवर्नमेंट फार्मासिस्ट एसोसिएशन चौधरी जरनैल सिंह और शेख महराज उद्ददीन प्रदेश प्रधान जम्मू-कश्मीर फार्मासिस्ट एसोसिएशन कश्मीर ने बताया कि लंबे से डीपीसी न होने के कारण चिकित्सा कर्मियों को उनकी पदोन्नति का हक नहीं मिल पा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से डीपीसी को लेकर कई बार आश्वासन दिया गया, लेकिन कुछ नहीं हुआ है। विभाग में सैकड़ों पद खाली पड़े हुए हैं। डीपीसी न होने के कारण बड़ी संख्या में कर्मचारी बिना पदोन्नति के ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: निक्षय पोषण योजना में मरीजों को वित्तीय मदद की दरकार, पांच माह से जम्मू संभाग में नहीं जारी हुई राशि
विज्ञापन


इस पर अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि कर्मचारियों की डीपीसी और दूसरी मांगों को लेकर विभाग गंभीर है और इस पर काम किया जा रहा है। भर्ती नियम बना लिए गए हैं और इसकी जल्द अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। जिसके आधार पर डीपीसी की जाएगी। बैठक में स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डॉ. रेणु शर्मा, अतिरिक्त सचिव और अंडर सचिव भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें