कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री मूला राम ने भाजपा पर आरोप लगाया हैं कि वह अनुचछेद 370 की समाप्ति के बाद स्थानीय हितों की सुरक्षा में नाकाम रही हैं। अप्पर पलौड़ा में शनिवार को जिला ग्रामीण कमेटी की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में मूला राम ने कहा कि अनुच्छेद 370 समाप्त करने के दौरान जो वादे जम्मू कश्मीर के लोगों से भाजपा की सरकार ने किए थे उसे पूरा किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा अन्य प्रदेशों के लोग जम्मू कश्मीर में डोमिसाइल प्रमाणपत्र बनाकर जमीन खरीद रहे हैं। कृषि भूमि की खरीद की जा रही हैं। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष हरि सिंह ने इस अवसर पर कहा कि अनुच्छेद 370 के समाप्त हुए दो साल बीत चुके हैं।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में बनेगा आधुनिक सुविधाओं से लैस अमरनाथ यात्री निवास, 3000 यात्रियों की क्षमता होगी
लेकिन जम्मू कश्मीर में लोगों से किए बड़े बड़े वादे न तो पूरे हुए हैं और न ही यहां पर विकास या निवेश जमीनी स्तर पर दिख रहा हैं। इस अवसर पर प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब के अलावा बाल कृष्ण शर्मा, राहुल पाधा, चौधरी नजीर आदि भी मौजूद रहे।