फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान डे पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए अलगाववादियों को न्यौता

Tue, 15 Mar 2016 11:46 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर

सार

  • पाक की ओर से 100 लोगों को मिला न्यौता
  • हुर्रियत के सदस्यों के अलावा कई वकील और पत्रकार भी शामिल
  • नेकां ने कहा, ऐसे न्यौते आना एक सामान्य प्रक्रिया
  • कार्यक्रम में सभी अलगाववादियों नेताओं के जाने की उम्मीद 
विज्ञापन
पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित - फोटो : FILE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित द्वारा घाटी के अलगाववादियों को दिल्ली में पाकिस्तान डे के मौके पर 23 मार्च को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए न्यौता भेजने पर सियासत में हलचल मच गई है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार करीब 100 लोगों को पाकिस्तान-डे पर आमंत्रित किया गया है, जिनमें हुर्रियत (जी) और हुर्रियत (म) के सदस्यों के अलावा कई वकील और पत्रकार भी शामिल हैं। इस कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह को भी आमंत्रित किया गया है, लेकिन सूत्रों ने बताया कि इसकी संभावना कम है कि सिंह इस कार्यक्रम में शामिल हों। 

भाजपा के प्रवक्ता खालिद जहांगीर ने कहा कि यह जो पाकिस्तानी उच्चायुक्त द्वारा कश्मीरी अलगाववादियों को आमंत्रित किया गया है। पाकिस्तान डे के मौके पर यह कोई अहमियत नहीं रखता, क्योंकि जम्मू कश्मीर के लिहाज से अगर देखा जाए तो यह अलगाववादी अप्रसांगिक हैं। यह जो पाकिस्तान इन्हें बुलाता है, उन्हे अपनी राजनीति चलानी है, जिसे ध्यान में रखते हुए वह अलगाववादियों को न्यौता भेजता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सभी अलगाववादी नेताओं के जाने की उम्मीद 

कश्मीर के अलगाववादी नेता - फोटो : FILE
उन्होंने यह भी कहा कि अलगाववादी आईएसआई के पे-रोल पर हैं इसलिए उन्हें उनके निर्देशों का पालन करना है। खालिद के अनुसार यह अलगाववादी न ही यहां के लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं और न ही उनके राज्य का।

वहीं नेशनल कांफ्रेंस के प्रवक्ता जुनैद अजीम मट्टू ने कहा कि यह जो अलगाववादियों को न्यौता आया है यह एक सामान्य प्रक्रिया है। पहले भी आता रहा है और अभी भी आया है। ऐसे में इस मुद्दे को ज्यादा अहमियत देने की कोई आवश्यकता नहीं है। 

​मट्टू ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि इस मुद्दे को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली वार्ता को बीच में रोकने के लिए एक बहाना नहीं बनाया जाएगा। गौरतलब है कि पाकिस्तान डे के अवसर पर पाकिस्तानी उच्चायुक्त द्वारा कार्यक्रम के बाद रात के बड़े खाने का भी आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लगभग सभी अलगाववादियों नेताओं के जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें