उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले की एक लड़की ने धर्म परिवर्तन कर मुंबई के युवक से विवाह कर लिया, जिससे एक नया विवाद उत्पन्न हो गया है। लड़की के परिजनों की शिकायत पर क्रीरी थाने में युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 87 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
16 अगस्त को लड़की के घर से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस की जांच के बाद पता चला कि 19 अगस्त को लड़की ने धर्म परिवर्तन कर नवी मुंबई के सागर प्रदीप सिंह से विवाह कर लिया है। इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की है।
धारा 87 के तहत मामला उन परिस्थितियों को कवर करता है जिनमें किसी व्यक्ति को अपहरण या बलात्कारी विवाह के लिए मजबूर किया जाता है। इस मामले में पुलिस ने भड़काऊ और असामाजिक तत्वों से सावधान रहने की सलाह दी है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ सामग्री साझा न करें और ऐसी पोस्टों को तुरंत हटा दें। इस घटना के मद्देनजर, पुलिस ने क्षेत्रीय शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए हैं।