फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बड़ी खबरें: उड़ी में एलओसी पर तीन आतंकियों का सफाया, डिवीजनल कमिश्नर जम्मू के नाम से ट्वीटर-फेसबुक पर चल रहे फर्जी एकाउंट्स

Thu, 23 Sep 2021 05:02 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में सेना ने एलओसी पर उड़ी के पास रामपुर सेक्टर में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। वहीं डिवीजनल कमिश्नर जम्मू डॉ राघव लंगर ने अपने नाम से चल रहे कई फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट को संज्ञान में लेते हुए साइबर पुलिस से कहा है कि उनके पीछे के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही जम्मू-कश्मीर में पावन नवरात्र में सुरक्षा व्यवस्था एक बड़ी चुनौती है। इस दौरान किसी तरह की कोई अनहोनी घटना न हो, इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
jammu kashmir top news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में सेना ने एलओसी पर उड़ी के पास रामपुर सेक्टर में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। आतंकवादी हाल ही में पीओजेके से भारतीय सीमा में आए थे। भारतीय सेना ने ऑपरेशन में मारे गए आतंकियों के पास से पांच एके-47, आठ पिस्तौल और 70 हथगोले बरामद किए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें........

विज्ञापन


डिवीजनल कमिश्नर जम्मू डॉ राघव लंगर ने अपने नाम से चल रहे कई फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट को संज्ञान में लेते हुए साइबर पुलिस से कहा है कि उनके पीछे के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सोशल मीडिया पर सक्रिय शरारती तत्वों के शिकार होने से जम्मू के डिविजनल कमिश्नर भी नहीं बच पाए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें........

जम्मू-कश्मीर में पावन नवरात्र में सुरक्षा व्यवस्था एक बड़ी चुनौती है। इस दौरान किसी तरह की कोई अनहोनी घटना न हो, इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। सीआरपीएफ के आईजीपी जम्मू का कहना है कि जम्मू की महत्तवपूर्ण जगहों पर सीआरपीएफ के जवानों को तैनात कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस, आर्मी और सीआरपीएफ की तरफ से नवरात्र में सुरक्षा व्यवस्था के खास इंतजाम किए जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें........
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में कुलगाम जिले के अहरबल के त्रिनारी वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान सुरक्षाबल ने हथियार, गोला-बारूद और खाने का सामान बरामद किया। वहीं इलाके में आतंकियों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें........

जम्मू-कश्मीर बैंक के पूर्व अध्यक्ष परवेज अहमद नेंगरू गुरुवार को पीपुल्स कॉन्फ्रेंस में शामिल हो गए। सरकार द्वारा 2019 में बैंक के अध्यक्ष पद से हटाए गए नेंगरू पार्टी प्रमुख सज्जाद गनी लोन की उपस्थिति में पीपुल्स कॉन्फ्रेंस (पीसी) में शामिल हुए। नीग्रो का पार्टी में स्वागत करते हुए लोन ने कहा कि वह बदलाव के लिए पीसी के आर्थिक एजेंडे को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें........

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें