नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए प्रस्तावों पर लिए गए फैसले अभी भी ठंडे बस्ते में ही हैं। जनरल हाउस की बैठक 11 को हो रही है। वहीं सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल शिक्षा विभाग नीट, जेईई मेन जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग देगा। साथ ही बस स्टैंड बीसी रोड स्थित सेल्फी प्वाइंट आई लव जम्मू को कुछ युवकों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए प्रस्तावों पर लिए गए फैसले अभी भी ठंडे बस्ते में ही हैं। जनरल हाउस की बैठक 11 को हो रही है। इससे पहले हर बार आय बढ़ाने के प्रस्तावों पर बहस होती है, लेकिन सहमति न बन पाने के कारण सिरे नहीं चढ़ पाते। मौजूदा समय में नगर निगम की आय 16 सौ करोड़ के आसपास पहुंच गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें.......
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल शिक्षा विभाग नीट, जेईई मेन जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग देगा। अगले शिक्षा सत्र से विभाग प्रदेश में पहले चरण में 200 विद्यार्थियों को कोचिंग देगा। इसमें 100 जम्मू और 100 कश्मीर संभाग से होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें.......
विज्ञापन
बस स्टैंड बीसी रोड स्थित सेल्फी प्वाइंट आई लव जम्मू को कुछ युवकों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे पहले उन्होंने मौके पर अपनी फोटो भी ली। इसके बाद लात और डंडों से तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। आरोपियों की संख्या चार से पांच थी, जो बाइक से आए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें.......
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में ज़िला अस्पताल के नवजात शिशु देखभाल यूनिट में नई तकनीक से बच्चों का इलाज हो रहा है। यूनिट में तैनात एक डॉक्टर ने बताया कि हर महीने 100-150 नवजात बच्चे अस्पताल में भर्ती होते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें.......
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के फुटबॉल खिलाड़ी प्रदेश टीम की बजाय क्लबों के लिए खेलने को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसमें सबसे बड़ा कारण वित्तीय पैकेज कम होना और बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। हाल ही में हुई संतोष ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों ने प्रदेश टीम के बजाय क्लबों के लिए खेलने को प्राथमिकता दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें.......