जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक और तटवर्ती सुरक्षा समिति के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने बुधवार को यहां ओएससीसी की बैठक में प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर तेल और गैस के बुनियादी ढांचे को प्रदान की जा रही सुरक्षा की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में मौजूद अधिकारियों से कहा कि वह सीसीटीवी सिस्टम को अपग्रेड करें।
डीजीपी ने कहा कि पुलिस, आईओसी और जिला प्रशासन के बीच नियमित समन्वय और बैठकें होती रहनी चाहिए। प्रदेश में सिविल/पुलिस अधिकारियों और तेल उद्योग के प्रबंधकों के बीच नियमित बातचीत और विचारों का आदान-प्रदान जरूरी है।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: फर्जी गन लाइसेंस पर नौकरी कर रहे राजोरी के 13 युवक केरल में गिरफ्तार
इससे त्वरित कार्रवाई में मदद मिलेगी। कोरोना के कारण पिछले दो साल से यह बैठक नहीं हुई थी। बुधवार को हुई बैठक दो वर्ष के अंतराल पर हो रही है। बैठक में आईजीपी कश्मीर विजय कुमार, डीआईजी बीएसएफ श्रीनगर एमए जॉय के साथ इंडियन आयल के विभिन्न अधिकारी शामिल थे।