फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लोगों ने युवक के सिर पर रॉड मारी

Sun, 06 Mar 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू

सार

  • हाईवे पर सुकेतर के पास हुई घटना, आरोपियों पर केस दर्ज
  • सभी आरोपी पुल‌िस की ग‌िरफ्त से बाहर
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईवे पर रोडरेज की घटना में पांच लोगों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर डाली। उसे इतना पीटा गया कि अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस ने इसे लेकर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना जम्मू-उधमपुर हाईवे के सुकेतर की है।
विज्ञापन


शुक्रवार देर रात को पंजाबी हवेली के पास यह घटना हुई। घायल युवक कटड़ा का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक किसी को पकड़ा नहीं गया है। घायल युवक रविंदर सिंह का कहना है कि वह कटड़ा में दुकान करता है।

शुक्रवार को वह जम्मू से कुछ काम को निपटाने के बाद वापस कार में घर जा रहा था। तभी एक कार उसके सामने आकर रुक गई। कार से उतरे पांच लोगों ने उसको गालियां देना शुरू कर दिया। उन लोगों का कहना था कि वह उनको साइड नहीं दे रहा।
विज्ञापन


इतना कहते-कहते उन लोगों ने गालियों के साथ पीटना शुरू कर दिया। वह लोग सुकेतर के ही रहने वाले थे। इतने में अचानक एक ने पीछे से एक लोहे की रॉड से पहले उसकी पीठ पर मारा और फिर उसके सिर पर मार दिया।

वह किसी तरह से वहां बच कर भागा और इसके बाद अस्पताल पहुंचा। इसे लेकर झज्झर कोटली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें