फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं में फेल होने पर चिनाब में कूदकर जान दी

Sun, 06 Mar 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू

सार

  • दसवीं कक्षा में फेल होने पर एक छात्र ने रविवार को चिनाब दरिया में कूदकर जान दे दी
  • रविवार को ही दसवीं कक्षा का परिणाम निकला था, जिसमें वह फेल हो गया था
विज्ञापन
आत्महत्या का संकेत‌िक फोटो - फोटो : LOGO
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दसवीं कक्षा में फेल होने पर एक छात्र ने रविवार को चिनाब दरिया में कूदकर जान दे दी। काफी कोशिशों के बावजूद भी छात्र का कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह करीब 11 बजे कंक्रीट पुल पर पैदल चल रहे तीन युवाकें में से एक युवक ने अचानक दरिया में छलांग लगा दी। युवक के छलांग लगाते ही दोनों युवकों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में आसपास के लोग एकत्रित हो गए। युवकों से पूछताछ के बाद उन्होंने बताया कि युवक का नाम अमन कुमार (17) निवासी जोगवड़ी परखू है। उन्होंने बताया कि अमन दसवीं का छात्र था।
विज्ञापन


रविवार को ही दसवीं कक्षा का परिणाम निकला था, जिसमें वह फेल हो गया था, जबकि गांव के अन्य दो दोस्तों के साथ किसी से पैसे लेने के लिए घर से वहां पहुंचा था। जैसे ही वह तीनों पुल पर पहुंचे तो अमन ने अपना बैग अपने दोस्त को थमाकर दरिया में छलांग लगा दी।

इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ शुरू की और मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से देर शाम तक सर्च ऑपरेशन जारी रखा, लेकिन छात्र का शव बरामद नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें