फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक नाले में गिरा, चालक की मौत

Fri, 22 Apr 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
हादसा - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
छन्नी रामा, नरवाल इलाके में वीरवार की शाम को एक ट्रक बेकाबू होकर नाले में गिर गया। काफी ऊंचाई से नीचे गिरने पर ट्रक चालक चडवाल निवासी संतोख सिंह (60) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में पहुंचा दिया है। इसके साथ ही मामला दर्ज करके छानबीन शुरू तक दिया है। बताया जा रहा है कि संतोख सिंह कास्मेटिक सामान लेकर जम्मू आ रहे थे।

पुलिस के मुताबिक चडवाल, कठुआ निवासी संतोख सिंह पीबी 0 6 ए 2697 नंबर ट्रक लेकर जम्मू आ रहा था, कि जैसे ही वह छन्नी रामा के नजदीक पहुंचे, यहां पर उनका ट्रक अनियंत्रित हो गया और नाले में जा गिरा।
विज्ञापन


काफी ऊंचाई से गिरने पर संतोख सिंह को गंभीर चोट आई है। नजदीक जाकर देखा तो संतोख सिंह खून से लहूलुहान थे। आसपास के लोग मौके पर इक्ट्ठा हो गए। नीचे उतर कर चालक को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला गया, लेकिन संतोख सिंह ने अब तक दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने संतोख सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में पहुंचा दिया। इसके साथ ही मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें