फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजधार हथियार के साथ कुख्यात अपराधी धरा

Fri, 18 Mar 2016 09:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : Demo
विज्ञापन
मीरां साहिब पुलिस ने वीरवार को दो अलग-अलग स्थानों पर छापे मार कर कुख्यात अपराधियों को दबोचा। इनमें से एक के पास से तेजधार हथियार (दा) भी बरामद किया गया। दूसरा आरोपी पशु तस्करी में शामिल है और वह पुलिस का भगोड़ा है।
विज्ञापन


हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी ने कुछ दिन पहले एक युवक पर जानलेवा हमला किया था। इसके बाद वह फरार हो गया था। एसएचओ हिलाल अजहर का कहना है कि पुलिस ने सिंबल कैंप के रहने वाले दिलबाग सिंह को पकड़ा है।

उसके पास से हथियार बरामद किया गया है। वह कई जानलेवा हमलों के आरोपों में शामिल है। कई थानों में उसके खिलाफ हत्या प्रयास के मामले दर्ज हैं। इसके अलावा पुलिस ने मरालियां के रहने वाले अब्दुल मजीद उर्फ बब्बल को पकड़ा है। उसके खिलाफ पशु तस्करी, हत्या के प्रयास का आरोप सहित कई केस दर्ज हैं। शहर के पीर मिट्ठा, नगरोटा और बनिहाल में भी बब्बल के खिलाफ केस दर्ज हैं। दोनों के पुलिस को क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने छापे मार कर दबोचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें