जम्मू। गांधी नगर थाना अंतर्गत एक महिला ने पति व ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका पति और ससुर उसके साथ मारपीट करते थे।
काफी दिनों से उसे पैसों के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। जब उसके मायके वालों ने पैसे देने में असमर्थता जताई तो उसे मायके भेज दिया जाता है, उसे बात-बात पर ताने दिए जाते हैं और कई प्रकार से प्रताड़ित किया रहा है।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसके घर वालों से पूछताछ कर रही है।