फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
रियासी। स्थानीय पुलिस स्टेशन अंतर्गत पड़ने वाले ग्रामीण क्षेत्र करैनी सिरला में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान मुराद अली पुत्र गफुर के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मुराद अली वीरवार की शाम के बाद अपने घर पर नहीं आया था। देर रात तक घर नहीं आने के बाद उसको ढूंढने का शुरू किया गया।
विज्ञापन


काफी देर तक मुराद अली का कुछ पता नहीं चल पाया। बाद में तड़के चार बजे के करीब मुराद अली का शव उसके घरर से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित जंगल में एक पेड़ के साथ लटका हुआ पाया गया।

शव मिलने के बाद इसकी जानकारी रियासी थाने में दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की एक पार्टी ने शव को पेड़ से नीचे उतार कर अपने कब्जे में लिया। बाद में शव को जिला अस्पताल में लाया गया।शुक्रवार की सुबह होने पर मुराद अली के शव का पोस्टमार्टम डाक्टरों ने किया।
विज्ञापन


पुलिस ने धारा 174 के तहत केस को दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा कि मुराद अली ने आत्महत्या की या फिर उसको मार कर टांगा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें