जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन से पहले पांच विधायकों के मनोनीत करने पर कांग्रेस ने शुक्रवार को कड़ा विरोध जताया है। कांग्रेस ने कहा कि ये कदम लोकतंत्र और संविधान के मूल सिद्धांतों पर हमला है।
कांग्रेस ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन से पहले पांच विधायकों को मनोनीत करने के कदम का भारी विरोध किया। पार्टी ने इस तरह के किसी भी कदम को लोकतंत्र और संविधान के मूल सिद्धांतों पर हमला करार दिया।
विज्ञापन
जानकारी के लिए बता दें कि जम्मू-कश्मीर में पहली बार, एक दशक के लंबे अंतराल के बाद नई सरकार बनेगी। सरकार के गठन से पहले पांच मनोनीत विधानसभा सदस्यों (विधायकों) की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। रिपोर्ट के अनुसार, उपराज्यपाल (एलजी) गृह मंत्रालय की सलाह के आधार पर इन सदस्यों को मनोनीत करेंगे।