फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंतनाग: नव वर्ष मनाने पहलगाम पहुंचने लगे पर्यटक, सोमवार को हुई बर्फबारी से चेहरे खिले

Tue, 28 Dec 2021 08:27 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, अनंतनाग।

सार

पर्यटकों का कहना है कि यहां परिवार के साथ नववर्ष मनाने आए हैं। सोमवार को बर्फबारी में सभी ने मस्ती की। राजस्थान से आए एक पर्यटक ने कहा कि पहलगाम उत्तरकाशी का मुकुट है और यहां की सुंदरता दिल को छू लेती है।
विज्ञापन
पर्यटन स्थल पहलगाम - फोटो : बासित जरगर-फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम में सोमवार को हुई बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं। बर्फबारी के बाद नववर्ष मनाने के लिए यहां पर्यटकों की संख्या पहले के मुकाबले बढ़ गई है। खूबसूरत वादियों को पर्यटक निहार रहे हैं और परिवार के साथ मस्ती कर रहे हैं।

विज्ञापन


पर्यटकों का कहना है कि यहां परिवार के साथ नववर्ष मनाने आए हैं। सोमवार को बर्फबारी में सभी ने मस्ती की। राजस्थान से आए एक पर्यटक ने कहा कि पहलगाम उत्तरकाशी का मुकुट है और यहां की सुंदरता दिल को छू लेती है। यही नहीं, यहां के लोग भी बहुत अच्छे हैं। उनकी मेहननवाजी ने दिल खुश कर दिया है।

पर्यटकों का कहना है कि पहलगाम में नववर्ष का स्वागत करना एक अलग अनुभव है। नववर्ष कश्मीर में मनाना यादगार लम्हा है। इसे कभी भूल नहीं सकते। स्थानीय होटल मालिकों और दुकानदारों के भी चेहरे खिल गए हैं। उन्होंने कहा कि बर्फबारी से यहां पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें