श्री राम मंदिर के अलावा गीता भवन परेड में भी साधु संतों को ठहराने की व्यवस्था की गई है। रेलवे स्टेशन के पास सरस्वती धाम से तीर्थ यात्रियों को टोकन जारी किए जा रहे हैं, जिसमें समय और तिथि के मुताबिक तत्काल पंजीकरण की सुविधा दी जा रही है।
आधार शिविर भगवती नगर जम्मू में मंगलवार देर शाम तक 1600 से अधिक यात्री पहुंच चुके थे, जिससे यात्रियों की एंट्री बंद कर दी गई थी। अन्य यात्रियों को आसपास के आवास स्थलों में ठहराया जा रहा है। जो यात्री निजी वाहनों से पहुंचे हैं या आधार शिविर से बाहर हैं वे बुधवार सुबह पहले जत्थे से जोड़े गए।
यात्रियों की सहूलियत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आधार शिविर के आसपास के क्षेत्र को नो पार्किंग जोन बनाया गया है। इस बीच उपराज्यपाल ने जम्मू से श्री अमरनाथ यात्री निवास चंद्रकोट रामबन को शुरू किया। इस साल रिकॉर्ड यात्रा को ध्यान में रखते हुए आवास क्षमता को दोगुना किया गया है। जम्मू और चंद्रकोट के अलावा श्रीनगर में भी आपात स्थिति में सैकड़ों यात्रियों को ठहराया जा सकेगा