जवानों की शहादत से उबला लोगों का गुस्सा
- फोटो : amar ujala
गोरखपुर: सैनिकों ने बढ़ाया हौसला, कहा- चीनी सेना का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं भारतीय जवान
भारत-चीन सीमा के गलवां घाटी में सोमवार-मंगलवार को हुई हिंसक झड़प में भारतीय सेना के 20 जवानों के शहादत के बाद पूरा देश गुस्से में है। ऐसे में गोरखपुर में चीन को मुंहतोड़ जवाब देने का समय बताते हुए भारतीय पूर्व सैनिकों ने मजबूत सेना बताया है।
और पढ़ें...
आगरा: प्रधानमंत्री सामान पर लगाएं प्रतिबंध, पुतला फूंककर जताया आक्रोश
'हिंदी चीनी भाई भाई' का नारा लगाने वाले चीन ने फिर से पीठ में खंजर घोंपा है। लद्दाख के गलवान घाटी क्षेत्र में चीनी सैनिकों द्वारा की गई हिंसक कार्रवाई में भारत के एक कर्नल सहित बीस सैनिक शहीद हो गए। इस बात को लेकर आगरा में सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक आक्रोश व्याप्त है।
और पढ़ें...
कानपुर: चीन की कायराना हरकत पर लोगों में गुस्सा, पोस्टर जलाए
चीन की ओर से सीमा पर हुई झड़प में भारतीय सेना के शहीद सैन्य अफसर व सैनिकों के सम्मान में व्यापारियों ने चीन के उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान किया। पोस्टर जलाए। कानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल नेे आचार्य नगर चौराहा पर चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंक नारेबाजी की।
और पढ़ें...
चीन के खिलाफ दिल्ली एनसीआर में प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
भारत-चीन के बीच एलएसी पर गलवां घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद दिल्ली-एनसीआर में लोगों ने बुधवार को जमकर चीन के खिलाफ विरोध जताया। 45 साल बाद इस तरह की घटना और जवानों के शहीद होने से पूरा देश आहत है, इसी के विरोध में आज पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। दिल्ली में तो चीनी दूतावास के बाहर कुछ प्रदर्शनकारी पहुंच गए, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। वहीं एनसीआर के तमाम शहरों में कहीं चीनी सामान का बहिष्कार किया गया, कहीं चीनी पीएम के पुतले फूंके गए तो नोएडा में एक समाजसेवी ने चीनी कंपनी से अपना करार ही तोड़ लिया। आगे तस्वीरों में देखें कहां कैसे हुआ प्रदर्शन और लोगों का क्या कहना है...
और पढ़ें...
चीन की सेना के भारतीय सैनिकों पर हमले की घटना के बाद आम लोगों में चीन के प्रति गुस्सा भड़क उठा है। व्यापारियों में भी चीन के खिलाफ आक्रोश है। व्यापारियों ने चाइनीज सामान नहीं बेचने का एलान किया है। व्यापारियों का कहना है कि केंद्र सरकार को चाइना के सामान पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने में देर नहीं करनी चाहिए। साथ ही चीन को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।
और पढ़ें...
सैनिकों की शहादत पर पंजाब में दिखा आक्रोश
- फोटो : अमर उजाला
गलवां घाटी में लद्दाख सीमा पर चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिकों की शहादत से देश में आक्रोश का माहौल है। पंजाब के लोगों में भी चीन की कायरतापूर्ण हरकत के खिलाफ गुस्सा दिखा। लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए विरोध प्रदर्शन भी किया।
और पढ़ें...
हरियाणा में गलवां घाटी में सैनिकों की शहादत पर दिखा आक्रोश, रेवाड़ी में व्यापारियों का प्रदर्शन
गलवां घाटी में लद्दाख सीमा पर चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिकों की शहादत से हरियाणा में आक्रोश का माहौल है। बुधवार को रेवाड़ी में व्यापारियों ने बाजारों में चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करने के लिए भी जन जागरण अभियान चलाया। व्यापारी एवं वीर भगतसिंह युवादल के प्रधान दिनेश कपूर ने कहा कि सीमाओं पर हमारे वीर सैनिक वीरता के साथ चीनी सेना को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।
और पढ़ें...
चीन में बने उत्पादों का बहिष्कार
- फोटो : अमर उजाला
भारत-चीन के बीच एलएसी पर गलवां घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद हिमाचल प्रदेश के मैक्लोडगंज स्थित निर्वासित तिब्बत सरकार के मुख्यालय के पास तिब्बतियों ने चीन के खिलाफ विरोध जताया। मंगलवार को तिब्बती यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने मैक्लोडगंज में चीन सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के तिब्बती सदस्यों ने हाथ में बैनर लेकर तिब्बतियों, भारतीयों और पूरी दुनिया के लोगों को चीन में बने उत्पादों का बहिष्कार करने के लिए कहा।
और पढ़ें...
लद्दाख से जम्मू-कश्मीर तक चीन की हरकत पर आक्रोश, लोग बोले- मोदी जी, अब नासूर का इलाज जरूरी
लद्दाख की गलवां घाटी में चीन की सेना की ओर से की गई नापाक हरकत से देश में आक्रोश है। जम्मू-कश्मीर के लोगों में भी काफी रोष है। जम्मू संभाग के शक्ति नगर, लोअर शिव नगर, गांधी नगर, नगरोटा, कठुआ, सांबा आदि तमाम इलाकों में लोगों ने चीन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पोस्टर और पुतले जलाकर विरोध जताया।
और पढ़ें...