फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयार कटड़ा रेल ट्रैक को उद्घाटनकर्ता का इंतजार

Tue, 17 Jun 2014 11:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा-उधमपुर रेल ट्रैक उद्घाटन के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को भेजे गए आवेदन पर अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन


उद्घाटन के लिए पूरी तरह तैयार कटड़ा उधमपुर रेल ट्रैक को पीएमओ कार्यालय से अनुमति का इंतजार है। कटड़ा और उधमपुर में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा चुका है।

रेल प्रशासन को अभी तक प्रधानमंत्री कार्यालय से इसकी कोई सूचना नहीं है कि प्रधानमंत्री यहां रेल सेवा शुरू करेंगे या नहीं।

खबर है कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्रैक और रेल सेवा शुरू करने की तैयारियों को लेकर रिपोर्ट मांगी है। सूत्रों के अनुसार 19 या 20 जून को एसपीजी की टीम जम्मू पहुंचने की तारीख भी तय कर दी गई थी।
विज्ञापन


रेलवे टीम और जम्मू कश्मीर पुलिस कटड़ा स्टेशन की सुरक्षा का भी निरीक्षण कर रही है।

उधमपुर-कटड़ा रेल सेवा शुरू करने के लिए रेलवे विभाग के इंजीनियरों की टीम पिछले सप्ताह दौर कर चुकी है।

उत्तर रेलवे के जीएम विशेष ट्रेन से उधमपुर से कटड़ा तक ट्रैक का निरीक्षण ले चुके हैं। करीब तीन सौ कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ जीएम ने 25 किमी लंबे ट्रैक का तकनीकी निरीक्षण किया था।
विज्ञापन


इस 25 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर 11 किलोमीटर का सफर पुल और टनल पर है। इस ट्रैक पर नौ बड़े पुल और 29 छोटे पुल हैं। इस रूट पर सबसे ऊंचा पुल ब्रिज नंबर 20 है, जिसकी ऊंचाई 85 मीटर है। सबसे लंबी टनल 3.15 किमी की इस ट्रैक पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें