दोमाना। बुधवार सुबह कानाचक्क थाने के बटैहड़ा में रणवीर नहर से एक बुजुर्ग का शव मिला। उसकी पहचान गिरधारी लाला (70) के रूप में हुई है। वह अखनूर क्षेत्र का रहने वाला था। वर्तमान में वह रिश्ते के भाई के दर्शन लाल निवासी मालपुर के पास रह रहा था।
पुलिस के अनुसार गिरधारी लाल दस सितंबर को लापता हो गया था। बुधवार को कुछ लोगों ने नहर में बुजुर्ग के पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने नहर का पानी बंद करा कर उसे बाहर निकलवाया और उसकी पहचान कराई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिवार के सदस्यों को सौंप दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो