दोमाना। महिला ने दो लोगों पर घर में घुस कर उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकयत में महिला ने बताया कि सतपाल निवासी दोमाना और राकेश कुमार निवासी सोहल अखनूर ने उसके घर में घुस कर उससे मारपीट और छेड़छाड़ की। वह उस समय घर में अकेली थी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरपीसी की धारा 354 ए / 294 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो