फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: रेलवे स्टेशन में लहूलुहान युवक घुसा, टिकट काउंटर पर तोड़ा दम, थोड़ी दूर पर मिला कटा हाथ

Tue, 16 Aug 2022 01:51 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मृतक युवक नागौर का रहने वाला था। जिस जगह पर उसका कटा हाथ मिला है, वहीं सड़क पर टायर के निशान मिले हैं। ऐसे में पुलिस जांच में जुटी है कि ये हिट एंड रन है या हत्या का मामला है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन पर एक युवक बदहवास स्टेशन के अंदर भागते हुए आया था। उसकी एक हाथ कटी हुई थी। टिकट खिड़की के पास उसने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार युवक की पहचान नागौर निवासी भवराराम के रूप में हुई है। रेलवे स्टेशन में बैठे एक व्यक्ति ने बताया कि रात को एक युवक भागता हुआ, स्टेशन के अंदर गया। उसका एक हाथ कटा हुआ था। वह काउंटर के पास जाकर गिरा और उसकी मौत हो गई। उसका कटा हुआ हाथ वहीं सड़क पर पड़ा हुआ था। जिसे कुत्ते नोच रहे थे। लोगों ने हाथ को सुरक्षित जगह रखवा दिया।

सूचना पर जीआरपी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए। वहीं पुलिस आसपास सीसीटवी फुटेज में खंगालने में लगी है। युवक का हाथ जहां गिरा था, वहां गाड़ी के पहिए के निशान हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें