फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज का सितम राजस्थान में टूट गए वर्षों पुराने रिकॉर्ड

Sun, 02 Apr 2017 03:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में सूरज सितम जारी है। गरमी के रिकॉर्ड टूट रहे है। कोटा में अप्रैल के पहले ही दिन पारे ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ा तो उदयपुर संभाग मार्च पिछले 21 सालों में सबसे ज्यादा गर्म रहा। 
विज्ञापन


कोटा में अप्रैल के पहले दिन अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 10 सालों में सबसे ज्यादा रहा। 2007 में यहां का तापमान 39.8 ही अधिकतम दर्ज हुआ था। उदयपुर संभाग की बात करें तो यहां भी मार्च का महीना पिछले 21 सालों में सर्वाधिक गरम रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 1996 में यहां 28 मार्च को अधिकतम 42 डिग्री तापमान था, जबकि इस बार तो मार्च के अंत में ही प्रतापगढ़ का तापमान 44 डिग्री पहुंच गया। वहीं, उदयपुर शहर में पिछले 10 दिन में पारे में 10 डिग्री का उछाल आया है।

रविवार को भी प्रदेश के कई जिलों में तापमान सामान्य से ज्यादा ही रिकॉर्ड किया गया। जोधपुर के फलौदी में पारा 44 डिग्री सेल्सियस तो चूरू में भी 43 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री, अजमेर में 40.4, कोटा 41.8,  उदयपुर में 41, गंगानगर में 38.4, भीलवाड़ा में 40.2, पिलानी में 41.3, सवाईमाधोपुर में 43 और जोधपुर में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें