फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ ऐसा हुआ कि दाह संस्कार करने आए लोग इधर—उधर भागने लगे

Sun, 02 Apr 2017 02:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
दाह संस्कार - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
राजधानी जयपुर के नजदीक हरमाड़ा के राधाबिशनपुरा स्थित श्मशान में दाह संस्कार कर रहे लोग अचानक इधर—उधर भागने लगे। 
विज्ञापन


दरअसल राधाबिशनपुरा श्मशान में रविवार सुबह एक जने का दाह संस्कार हो रहा था। अंतिम संस्कार की क्रियाएं की जा रही थी। चिता जलाई गई, आग की लपटें उठने लगी कि धुएं के कारण वहां एकाएक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से लोग संभल नहीं पाए। वे इधर उधर बचने के लिए भागने लगे।
विज्ञापन


लोग बचने के लिए जगह तलाशते दिखे। लोगों ने इधर उधर छिपकर अपनी जान बचाई। मधुमक्खियों के इस अचानक हमले से करीब पचास लोग घायल भी हो गए। सभी घायलों को इलाके के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनका उपचार शुरू किया गया। कुछ एक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि चिता की उठती लपटों की तपत से मधुमक्खियां छत्ते से बाहर निकल गई और लोगों को डंक से घायल कर दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें