पर्यटन मंत्री ने किया गोल्फ कार्ट का उद्घाटन
- फोटो : Vishnu Sharma
गुलाबी नगरी कहलाने वाले जयपुर में अपने शाही अंदाज, खान—पान और पर्यटन के लिए मशहूर है। यही वजह है कि यहां सालभर पर्यटकों की आवाजाही लगी रहती है। अब पर्यटकों की सहूलियत के लिए जयपुर के विश्व प्रसिद्ध आमेर महल में बुधवार को विंटेज लुक की गोल्फ कार्ट की शुरुआत की गई।
इसका शुभारंभ आज दोपहर 1 बजे प्रदेश की पर्यटन, कला संस्कृति मंत्री कृष्णेंद्र कौर दीपा ने किया। अब इन गोल्फ कार्ट गाड़ियों की सहायता से पर्यटकों को हाथी स्टैंड से आमेर फोर्ट तक ले जाएंगी। इसकी शुुरुआत में दस गोल्फ कार्ट चलाई गई है। इन गाड़ियों को विंटेज गाड़ियों की तर्ज पर डिजाइन किया गया है।
पर्यटन मंत्री कृष्णेंद्र कौर दीपा का कहना है कि गोल्फ कार्ट की शुरुआत से हमारे ऐतिहासिक स्मारक पर प्रदूषण का दबाव भी कम होगा। उम्मीद है कि पिंकसिटी के अलावा समेत प्रदेश के अन्य ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों पर ऐसी पहल शुरु की जाएगी।