फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयो काॅलेज परिसर में हुई सड़क दुर्घटना, कर्मचारी की दर्दनाक मौत

Wed, 01 Nov 2017 07:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मृतक मुकेश माली - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अजमेर के सुप्रसिद्ध मेयो काॅलेज परिसर में आज दुपहिया वाहन की टक्कर से एक कर्मचारी की मौत हो गई। कर्मचारी एसोसिएशन ने मृतक कर्मचारी के आश्रितों को मुआवजा देने व अनुकम्पा नियुक्ति देने की मांग रखी।
विज्ञापन


मेयो काॅलेज में प्लंबर का काम करने वाला नया घर गुलाबबाड़ी निवासी मुकेश माली रोजाना की तरह आज भी काम करके भोजनावकाश में घर जा रहा था। इसी दौरान काॅलेज परिसर में एक्टिवा चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मुकेश को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद चालक मौके से फरार हो गया।

मेयो काॅलेज के कर्मचारियों ने मुकेश को जेएलएन अस्पताल पहुंचाया जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृत कर्मचारी के परिजनों को गहरा आघात लगा है।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

घर में एक ही कमाने वाला था मुकेश

डेमो इमेज
मुकेश का परिवार उसी पर आश्रित था। उसकी मौत की खबर सुनते ही परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं मेयो काॅलेज  कर्मचारी एसोसिएशन के सचिव ने अलवर गेट थाना पुलिस को मामला दर्ज करवाया है साथ ही मेयो काॅलेज प्रबंधन से मृतक के आश्रितों को तुरंत मुआवजा व अनुकम्पा नियुक्ति देने की मांग की। वहीं पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें