फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा: मनचले को गांव वालों ने यूं निपटाया कि...

Sat, 03 Jun 2017 05:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1.पहले दोस्त छोड़कर भागा 2.युवतियों ने पीटा 3.आखिर में हाथ जोड़कर मांगी माफी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोटा के सीमलिया में राह चलती लड़की पर फब्तियां कसने वाले एक युवक की गांव वालों ने शनिवार को जमकर धुनाई कर दी। 
विज्ञापन


सीमलिया ग्राम थाना क्षेत्र की है। यहां बाइक सवार दो युवक गांव की एक किशोरी पर फब्तियां कस रहे थे। इस दौरान किशोरी की परिचित महिला ने उन्हें टोका, लेकिन वे नहीं माने। महिला ने उन में से एक युवक को पकड़कर बाइक से खींच लिया। दूसरा युवक मामला बिगड़ता देख बाइक सहित भाग गया। देखते ही देखते गांव के अन्य लोग भी वहां आ गए और मनचले युवक की जमकर पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


गांव की महिलाओं पर गुस्सा इस कदर सवार था कि उन्होनें चप्पले निकालकर युवक की पिटाई शुरु कर दी वहीं अन्य लोगों ने लात घूंसे चला दिए। ग्रामीणों के अनुसार बाइक सवार दोनों युवक पिछले कई दिनों से इस क्षेत्र में आ रहे थे और किशोरी पर फब्तियां कसते हुए उसे परेशान कर रहे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें