फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Modi Fest : अजमेर में भीड़ दिखाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बिठाया

Sat, 03 Jun 2017 05:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
केन्द्र में मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष में मोदी फेस्ट मनाया जा रहा है। अजमेर में इस जश्न से भाजपा के नेता और कार्यकर्ता दूरी बनाए हुए है। स्थिति यह है कि आयोजक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल पर बिठाकर भीड़ दिखा रहे है। 
विज्ञापन


मोदी फेस्ट के दूसरे दिन भी आजाद पार्क की कुर्सियां खाली पड़ी रही। इवेंट कम्पनी की ओर से अच्छा कार्यक्रम किया जा रहा है, लेकिन इसे देखने के लिए और योजनाएं जानने के लिए ही लोग उपस्थित नहीं है। एक विधायक भागीरथ चौधरी को छोड़कर जिले का और कोई विधायक इस कार्यक्रम में शामिल होने नहीं पहुंचा। वहीं, आम कार्यकर्ताओं ने भी इससे दूरी बना रखी है। 

शनिवार को जिला परिषद के क्षेत्र में आने वाले विभागों की महिला कर्मचारियों को कार्यक्रम स्थल पर लाकर भीड़ दिखाने का प्रयास किया गया। मोदी फेस्ट का समापन रविवार होगा। इस संबंध में जब शहर अध्यक्ष अरविंद यादव से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारी सौंपी गई है, सभी उसके अनुसार अपने—अपने काम में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें