फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वसुंधरा हटाओ राजस्थान बचाओ' मुहिम चलाएंगे बीजेपी के ये एमएलए

Tue, 08 Aug 2017 08:20 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
ghanshyam tiwari, bjp mla
विज्ञापन
राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे से नाराज चल रहे भाजपा के विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने की मुहिम छेड़ने का ऐलान किया है। 
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने आज बगावती तेवर दिखाते हुए कहा है कि वे बुधवार से 'वसुंधरा हटाओ राजस्थान बचाओ' के नारे के साथ लोक संग्रह अभियान शुरू करेंगे। तिवाड़ी ने पत्रकारों से कहा कि अभियान जयपुर के शहीद स्मारक से शुरू होगा और 9 नवम्बर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि वे राजस्थान के 20 जिलों में दौरा करेंगे।

उन्होंने कहा कि वे प्रदेश में लोक संग्रह अभियान चलाकर पार्टी और सरकार के मौजूदा नेतृत्व की असलीयत सामने लाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जब प्रदेश के दौरे पर आए थे, तब उनकी शिकायत की गई। साथ ही यह भी कहा कि मेरे खिलाफ कार्रवाई भी संभव नहीं है, क्योंकि कार्रवाई का कोई आधार नहीं है। अनुशासन समिति की ओर से जो आरोप लगाए हैं, उनका उन्होंने तर्क संगत उत्तर दिया। इसके बाद उनके पास कार्रवाई का कोई आधार नहीं बनता। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

भाजपा नेता पर 10 करोड़ का मानहानि दावा किया

वसंधरा राजे - फोटो : getty images
जयपुर के सांगानेर विधानसभा से विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने बताया कि उन्होंने अंतरराज्यीय जल विवाद समिति के अध्यक्ष रोहिताश्व कुमार पर 10 करोड़ रुपए का मानहानि का दावा कर दिया है। रोहिताश्व कुमार ने तिवाड़ी के पास इतना धन कहां से आया, ये आरोप लगाते हुए कई आरोप लगाए थे।

तिवाड़ी ने कहा कि रोहिताश्व शर्मा और राज्य सरकार के आठ मंत्रियों ने उन पर वसुंधरा राजे के ईशारे पर हमला बोला था। गौरतलब है कि तिवाड़ी ने अपनी ही पार्टी की सीएम वसुंधरा राजे पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। 

उन्होंने कहा था कि सिविल लाइंस स्थित जिस सरकारी आवास में राजे अभी रह रही है वह उसे हड़पना चाहती है। तिवाड़ी ने आरोप लगाया है कि जीएसटी बिल को पास करने के लिए पिछले दिनों बुलाए विधानसभा के सत्र में राजस्थान मंत्री वेतन संशोधन विधेयक-2017 पास किया गया। इस विधयेक का मकसद बंगला नंबर 13 पर आजन्म कब्जा करना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें