हादसे के बाद जारी रेस्क्यू आॅपरेशन को देखते लोग
परवन नदी हादसे के बाद प्रशासन ने नदियों में नाव संचालन पर रोक लगाने का फरमान जारी कर दिया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बारिश के बावजूद परवन नदी में नाव संचालित हो रही थी। झालावाड़ के अकलेरा में बारां के छीपाबड़ौद से आ रही एक नाव पानी का बहाव तेज होने से पलट गई और उसमे सवार सभी लोग बह गए। इस घटना के एसडीएम नेकराम नागर ने तुरंत प्रभाव से आदेश जारी करते हुए आदेशों की पालना करने के निर्देश दिए।
इस हादसे में एक युवती की मौत हो गई जबकि चार अभी लापता है। इनकी खोज के लिए रेस्क्यू आॅपरेशन चलाया गया, लेकिन देर शाम तक इनका कोई पता नहीं चला। स्थानीय लोगों के अनुसार नाव के डूबने के बाद करीब 4 लोग तो तैरकर बाहर आ गए थे। बाकि लोग नदी के तेज बहाव में आगे बह निकले, जिसके बाद करीब 10 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है।