हल्दीघाटी के युद्ध में यदि महाराणा प्रताप की हार हुई थी तो अकबर ने उन पर छह बार आक्रमण नहीं करता है। यह कहना है राजस्थान सरकार के शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी का।
देवनानी ने शुक्रवार को मालवीय नगर स्थित पाथेय भवन में हल्दीघाटी युद्ध पर पाथेय कण द्वारा प्रकाशित विशेषांक के विमोचन समारोह में यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास को तोड़—मरोड़कर जनता के सामने प्रस्तुत किया गया है जिसके चलते लोगों में गलत भ्रांतियां बन गई।
महाराणा ने कभी भी मानसिंह का अपमान नहीं किया। देवनानी बोले कि भारत का इतिहास युवाओं में ऊर्जा बढ़ाने और भाव पैदा करने के लिए है। पाथेय कण ने लोगों को जागरूक करने का काम किया है क्योंकि यह प्रदेश के सबसे ज्यादा स्थानों पर पहुंचने वाली पुस्तिका है।
उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज से करीब 32 वर्ष पहले पाथेय कण का शुभारम्भ हुआ था। इसमें इतिहास को तथ्यों के साथ प्रस्तुत किया गया है। देवनानी ने भविष्यवाणी करते हुए कहा भारत देश 2020 में विश्व गुरु बन जाएगा।