फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महिला को तीसरी बार 'तीन तलाक', जानिए क्या है पूरा मामला

Tue, 16 Jan 2018 01:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
triple talaq
विज्ञापन
तीन तलाक को लेकर देशभर में बहस छिड़ी है। इस बीच एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को डाक से तीसरी बार तलाक भेजा है।
विज्ञापन


मामला राजस्थान के अलवर जिले का है। अलवर के अलवर के नौगांवा थाना क्षेत्र में अलावलपुर गांव में तीन तलाक का मामला सामने आया। अलावलपुर गांव की रहने वाली पीड़िता खुर्शीदन की शादी भरतपुर के रहने वकील से हुई थी। उसके पति ने उसे पीहर भेज दिया। पत्नी ने कई दिनों तक पति का इंतजार किया, लेकिन वह नहीं आया।

महीनों बीत गए, पति तो नहीं आया लेकिन एक डाक आई,  जिसने पीड़िता खुर्शीदन के सारे सपनों को चूर-चूर करके रख दिया। डाक के जरिए पति ने पीड़िता को तलाकनामा भेज दिया।  इस तलाकनामा में तीन बार तलाक, तलाक, तलाक का उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

बच्चे के भविष्य पर सवाल

तलाकनामा - फोटो : अमर उजाला
इस तलाकनामे में यह लिखा हुआ है कि यह तलाक तीसरी बार दिया जा रहा है। इससे पहले दो बार पूर्व में भी तलाक दिया जा चुका है।

इस तलाकनामा में वकील ने जो कारण बताए हैं, वे घरेलू कलह के नजर आते हैं। इसमें उसने लिखा है कि 'शादी के बार से मेरे और पत्नी के बीच में मनमुटाव चल रहा है। कई बार प्रयास के बाद भी तालमेल नहीं बैठ पाया है। इसके चलते तलाक दे रहा हूं और उसे स्वतंत्र कर रहा हूं।' इस तरह के तलाकनामा इलाके में जहां चर्चा का विषय बना हुआ है, वहीं दूसरी तरफ दोनों के 18 महीने के एक बच्चे के भविष्य पर भी सवाल खड़े कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें