तीन तलाक को लेकर देशभर में बहस छिड़ी है। इस बीच एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को डाक से तीसरी बार तलाक भेजा है।
मामला राजस्थान के अलवर जिले का है। अलवर के अलवर के नौगांवा थाना क्षेत्र में अलावलपुर गांव में तीन तलाक का मामला सामने आया। अलावलपुर गांव की रहने वाली पीड़िता खुर्शीदन की शादी भरतपुर के रहने वकील से हुई थी। उसके पति ने उसे पीहर भेज दिया। पत्नी ने कई दिनों तक पति का इंतजार किया, लेकिन वह नहीं आया।
महीनों बीत गए, पति तो नहीं आया लेकिन एक डाक आई, जिसने पीड़िता खुर्शीदन के सारे सपनों को चूर-चूर करके रख दिया। डाक के जरिए पति ने पीड़िता को तलाकनामा भेज दिया। इस तलाकनामा में तीन बार तलाक, तलाक, तलाक का उल्लेख किया गया है।