बॉलीवुड फिल्मों में लीक से हटकर किरदार निभाने वाले एक एक्टर ने रणथंभौर नेशनल पार्क के एक टाइगर की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसे राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे को भी टैग किया है।
वर्सेटाइल एक्टर एक्टर रणदीप हूडा का दावा है कि यह तस्वीर प्रसिद्ध रणथंभौर नेशनल पार्क की है। उनकी यह तस्वीर यहां की अव्यवस्थाओं और ट्यूरिस्ट के गैर जिम्मेदरान रवैये को बताने के लिए काफी है।
हूडा ने अपने सोशल मीडिया अकांउट ट्विटर और इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की है उसमें एक टाइगर अपने मुंह में प्लास्टिक की बोतल को लिए घूम रहा है। जबकि नेशनल पार्क के नियमों के अनुसार, जंगल में इस तरह की वस्तुएं डालना प्रतिबंधित है और इस तरह का अपराध करते पाए जाने पर भारी जुर्माने और सजा का प्रावधान है। इसके बाद भी बाघ तक ये बोतल पहुंचना वाकई गंभीर है।